छपरा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव को रस्सी से बांधकर कुएं में फेंका, प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी…

Saran Crime News: छपरा जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को शुक्रवार की दोपहर बरामद किया.

Saran Crime News: छपरा जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को शुक्रवार की दोपहर बरामद किया. मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत का 20 वर्षीय पुत्र रंजन राउत के रूप में हुई है.

मृतक के भाई विजय ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव की एक लड़की से चल रहा था. उसी से मिलने युवक गुरुवार की शाम तरवार पहुंचा था. यहीं से उसका शव कुआं से पुलिस ने बरामद किया.

गुरुवार शाम से हीं गायब था रंजन

मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था. उसकी खोजबीन में परिजन लगे हुए थे. तभी उन्हें जानकारी मिली कि भाई प्रेमिका से मिलने गया था. इसके बाद विजय अपने परिजनों के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल करने में जुट गया. इसके बाद पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के समीप ही कुएं में फेंक दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में सोए अवस्था में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, एक की हालत गंभीर…

घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में मचा कोहराम

इस घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच भेल्दी पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल गया.

पुलिस इस मामले में प्रेमिका के घर से दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी. जब मृतक के परिजन पहुंचकर रोने लगे, तो इसके बारे में पता चला.

Mumbai के कॉलेजों में Burqa-Hijab Ban पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सर्कुलर पर रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >