सारण: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अंकित कुमार गिरफ्तार

Saran News: सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

सारण: खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, शनिवार की शाम उनकी सात वर्षीय पुत्री स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक पहले से रास्ते में मौजूद था. उसने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

परिजनों के अनुसार, बच्ची किसी तरह घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल खैरा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

खैरा की प्रभारी थानाध्यक्ष चंदा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मामले के अन्य सभी पहलुओं की जांच नियमानुसार की जा रही है. पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: छपरा: टीबी उन्मूलन अभियान में डीएम की पहल, 5 मरीजों को लिया गोद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >