सारण की बेटी रिया राज का बिहार अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन, तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम

Riya Raj Bihar Under-17 Football Team: सारण की रिया राज ने अपनी प्रतिभा से फुटबॉल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन बिहार की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है, जिसके लिए वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी. यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है.

Riya Raj Bihar Under-17 Football Team: सारण की बेटी रिया राज ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासित खेल के दम पर फुटबॉल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रिया राज का चयन बिहार की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह रविवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के लिए रवाना हुईं. रिया के चयन की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

रिया राज छपरा-सारण के मोहम्मदपुर गांव निवासी विनोद साह की पुत्री हैं. वह अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल फुटबॉल टीम की खिलाड़ी हैं. टीम के कोच इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि रिया ने लगातार मेहनत, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर बिहार की अंडर-17 टीम में अपनी जगह बनाई है.

वर्ष 2025 में भी बिहार टीम में हुआ था चयन

रिया राज इससे पहले वर्ष 2025 में बिहार की अंडर-14 फुटबॉल टीम के लिए चयनित हो चुकी हैं. पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व किया और बेहतर खेल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा रिया अंडर-17 सुब्रतो कप-2025 में उपविजेता रही बिहार टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं.

तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व

मौजूदा अंडर-17 टीम में चयन के साथ रिया राज को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का तीसरा मौका मिला है. लगातार अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों में चयन उनकी मेहनत और खेल प्रतिभा को दर्शाता है. नियमित अभ्यास और मैदान पर अनुशासित प्रदर्शन के कारण वह टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं.

मोहम्मदपुर से राष्ट्रीय फुटबॉल तक पहुंची रिया

सारण के मोहम्मदपुर गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचना रिया के खेल सफर की बड़ी उपलब्धि है. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल फुटबॉल टीम से जुड़कर उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिला. उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है.

अनंतपुर में बिहार के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

अब रिया राज के सामने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है. कोच इंद्रजीत कुमार सिंह, टीम के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने रिया को शुभकामनाएं दी हैं. सभी को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से सारण और बिहार का नाम रोशन करेंगी.

Also Read:Watch Video: सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटने वाले डॉक्टर एसके आजाद की अकड़ अब भी कम नहीं, ऑन कैमरा फिर भड़के

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >