सारण: रिविलगंज थाना में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष और अनुसंधान कक्ष का उद्घाटन, डॉ. सीएन गुप्ता रहे मौजूद

रिविलगंज थाना परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष एवं अनुसंधान कक्ष का विधिवत उद्घाटन छपरा के पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता द्वारा किया गया. यह भवन पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता और तत्कालीन विधायक डॉ. पीएन गुप्ता के निजी कोष से बना है.

Saran News: रिविलगंज थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष एवं अनुसंधान कक्ष का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को छपरा के पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने किया. पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता और तत्कालीन विधायक डॉ. पीएन गुप्ता के निजी कोष से तैयार कराए गए इस भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया.

उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने कहा कि अपने दस वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता की जरूरतों और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी. रिविलगंज थाना परिसर में बना यह भवन उसी प्रयास का एक उदाहरण है.

क्षेत्र में विकास कार्यों को दी गति

पूर्व विधायक ने कहा कि रिविलगंज क्षेत्र में दर्जनों छठ घाटों का निर्माण, सभी पंचायतों में सड़क और नाला निर्माण सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं. उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा से प्रभुनाथ नगर काली स्थान तक और छोटका बैजुटोला से जेपी ट्रस्ट तक करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव प्रयास था, उसे पूरा करने का काम किया गया है.

समारोह में मौजूद रहे कई लोग

उद्घाटन समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला प्रवक्ता राजेश फैशन, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, भाई वीरेंद्र सिंह, संवेदक अमित सिंह, वार्ड पार्षद जय प्रकाश चौधरी, वार्ड पार्षद अरुण यादव, नगर महामंत्री रमेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >