सारण, सीवान और गोपालगंज के 28 डिग्री कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति पूरी, 12 अगस्त तक योगदान का निर्देश

छपरा, सीवान और गोपालगंज जिलों के 28 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो गई है. कुल 294 शिक्षकों को संविदा पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें 12 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में योगदान देना होगा. इससे इन कॉलेजों में पठन-पाठन व्यवस्था सुचारू हो सकेगी.

Bihar Government Degree College : छपरा, सीवान व गोपालगंज जिलों में हाल ही में प्रारंभ किये गये 28 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में संविदा के आधार पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गयी है. 10 अगस्त को सभी चयनित अभ्यर्थियों की विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की गयी. जिसके बाद काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट कर दिया गया है. साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि 12 अगस्त तक हर हाल में अलॉट किये गये कॉलेजों में योगदान देना सुनिश्चित करें.

जानकारी के अनुसार छपरा, सीवान व गोपालगंज के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर 28 राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोले गये हैं. इन डिग्री महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी और इतिहास विषय की पढ़ाई शुरू की गयी है. पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से प्राचार्य व अर्थपाल की नियुक्ति की गयी है. वहीं अब सभी छह विषयों में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गयी है.

विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 294 शिक्षकों की नियुक्ति राजकीय डिग्री महाविद्यालय में की गयी है. जिसमें हिंदी में 55, अंग्रेजी में 40, अर्थशास्त्र में 47, राजनीति विज्ञान में 49, सोशियोलॉजी में 52 तथा इतिहास में 51 शिक्षकों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया है. यह सभी नियुक्ति राज्य सरकार के निर्देश पर राज भवन की देखरेख में हुई है.

स्नातक सत्र 2026-30 के अंतर्गत सभी नये राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में नामांकन भी हुआ है. विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों के वरीय प्राध्यापकों को यहां प्रभारी प्राचार्य तथा अर्थपाल नियुक्त किया गया है. वहीं अब सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद पठन-पाठन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >