सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा

रसूलपुर में शिव मंदिर के पास जर्जर बिजली का तार अचानक आग की लपटों में घिर गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. स्थानीय उपमुखिया मनोज सोनी की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका.

रसूलपुर स्थित शिव मंदिर के समीप बीती रात करीब 12 बजे बिजली का जर्जर तार अचानक धू-धू कर जलने लगा. तार से निकलती आग की तेज लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

शिव मंदिर के पास घनी आबादी होने के कारण लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी. इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय उपमुखिया मनोज सोनी नन्हे मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

उपमुखिया ने ग्रामीणों को एकजुट किया. इसके बाद उनकी देखरेख में आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जलते तार की आग बुझायी गयी.

समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर सतर्कता नहीं बरती जाती तो घनी आबादी के बीच बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

धू-धू कर जलता बिजली का तार

आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति ठप

घटना के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. कई घंटे बीत जाने के बाद भी गांव में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है.

बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पानी की भी भारी किल्लत हो गयी है. ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है.

जर्जर तार बदलने की मांग

उपमुखिया मनोज कुमार सोनी और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से जर्जर तार को तत्काल बदलने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि तार काफी पुराना और जर्जर है. ऐसी स्थिति में दोबारा इस तरह की घटना होने का खतरा बना हुआ है. इसलिए विभाग को जल्द से जल्द तार बदलकर बिजली व्यवस्था सुरक्षित करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >