सारण में पालतू सुअरों का आतंक, माधोपुर में 50 बीघे की मक्का फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा

रसूलपुर के माधोपुर गांव में पालतू सुअरों ने पचास बीघे मक्के की फसल बर्बाद कर दी. किसान परेशान, मुआवजे की मांग और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Saran News: जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पालतू सुअरों के भारी उत्पात से किसान त्रस्त हो चुके हैं. जहां एक तरफ इलाके के कई गांव नीलगाय के संकट से जूझ रहे हैं, वहीं माधोपुर में इन बेकाबू सुअरों ने 50 बीघे से अधिक मक्के की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया है. मेहनत पर पानी फिरता देख किसान रात-रात भर जागकर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं.

बर्बाद फसल देख रो पड़ी महिला किसान

पीड़ित किसान परदेशी यादव ने बताया कि उनके डेढ़ बीघे मक्के की फसल को सुअरों और नीलगायों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. वहीं बटाई पर खेत लेकर खेती करने वाली महिला किसान घुंवर साह अपनी उजड़ी फसल देखकर खेत में ही बेहोश हो गईं. उन्होंने रोते हुए कहा कि खून-पसीने की कमाई और महाजन से लिया कर्ज सब मिट्टी में मिल गया है.

पंचायत में मालिक ने खड़े किए हाथ

फसल बर्बादी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया विजय कुमार उपाध्याय के यहां पंचायत बुलाई. पंचायत में सुअर पालक रमेश बांसफोर ने बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि वह इन्हें गोपालगंज से लाया था, लेकिन अब ये काफी खूंखार हो चुके हैं और उसके नियंत्रण से बाहर हैं. उसने साफ कह दिया कि यदि ग्रामीण या प्रशासन इन्हें मार भी दे, तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी.

रसूलपुर के माधोपुर गांव में सुअरों द्वारा क्षतिग्रस्त मक्का फसल

किसानों ने की सरकारी मुआवजे की मांग

किसान अनिल कुमार, ओमप्रकाश और दिग्विजय उपाध्याय ने बताया कि आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर जंगली जानवरों को हटाया गया, लेकिन चनचौरा पंचायत में लापरवाही बरती गई. किसानों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायक से मांग की है कि बर्बाद फसलों का आकलन करवाकर पीड़ित किसानों को उचित सरकारी मुआवजा दिलाया जाए.

Also Read: अब घर बैठे मोबाइल से बनाएं आभा हेल्थ आईडी, सारण में अभियान तेज; जानें कैसे कुछ मिनट में बनेगा आपका कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >