saran news. सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए आम सूचना प्रकाशित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

छपरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन के कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार से प्राप्त कार्यक्रम और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन के निदेश के आलोक में आज 30 सितंबर मंगलवार को सर्वसाधारण की जानकारी हेतु आम सूचना का प्रकाशन किया गया.

नये सिरे से बनेगी निर्वाचक सूची

उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन के लिए नये सिरे से निर्वाचक सूची तैयार की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले की सूची स्वतः विलोपित हो जाती है. इसलिए सभी योग्य लोगों को फॉर्म-19 में आवेदन करना आवश्यक होगा. जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के वैसे शिक्षक जो अर्हता तिथि एक नवम्बर से ठीक पहले छः वर्ष के भीतर कम से कम तीन वर्ष के लिए नियमित आधार या तदर्थ आधार पर सम्पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण का कार्य किया हो और वह संस्थान माध्यमिक विद्यालय से कम न हो तथा वे सामान्य तौर पर इस निर्वाचन क्षेत्र में निवास करते हों, निर्वाचक बनने के लिए पात्र होंगे.

छह नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

उन्होंने बताया कि जिला में डीईओ समेत विधानसभा के ईआरओ, एईआरओ इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी हैं. जबकि प्रत्येक प्रखंड में एक पदाभिहित पदाधिकारी को नामित किया गया है. पात्र शिक्षक प्ररूप-19 में प्रखंड में बनाये गये विशेष काउंटर पर आगामी छह नवंबर तक किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में अपना आवेदन स्वंय अथवा संस्थान प्रमुख के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06.11.2025

प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन: 25.11.2025

दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति: 25.11 से 10.12.2025

दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन: 25.12.2025

निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन: 30.12.2025

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >