Saran News : न्यायालय में दर्ज मामलों के अभियोजन की हुई समीक्षा

Saran News : जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला अन्तर्गत न्यायालय में दायर वादों के अभियोजन की समीक्षा की.

छपरा. जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला अन्तर्गत न्यायालय में दायर वादों के अभियोजन की समीक्षा की. जिला में दर्ज एफआइआर के विरुद्ध दायर आरोप पत्र, स्पीडी ट्रायल से संबंधित वादों के निष्पादन की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के विधिवत तामिला सुनिश्चित कराने एवं इसका साक्ष्य सहित रिपोर्ट संकलित करने को कहा गया. न्यायालय में दर्ज वादों से संबंधित आवश्यक जानकारी या आंकड़े कोर्ट नायब के माध्यम से प्राप्त कर इसका तिथि वार संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया. पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत अभिलेख की जानकारी भी कोर्ट नायब के माध्यम से संबंधित केस के लोक अभियोजक को अवश्य रूप से देने को कहा गया.

दर्ज मामलों के अभियोजन की प्रभावी समीक्षा के लिए लोक अभियोजकों को प्रपत्र एक एवं दो में तथा पुलिस को प्रपत्र 3,4 एवं 5 में आवश्यक आंकड़े संकलित कर जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया. विधि शाखा प्रभारी को पुलिस उपाधीक्षक अभियोजन एवं सभी कोर्ट नायब के साथ बैठक कर सभी प्रपत्रों के आधार पर लंबित कार्रवाई की एक एक कर समीक्षा करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला विधि शाखा प्रभारी, जिला लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >