छपरा में अपराध पर सख्त नजर, सारण पुलिस ने 6 जोन में शुरू की रातभर सुपर पेट्रोलिंग

सारण पुलिस ने छपरा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात में सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत किया है. पूरे जिले को छह जोन में बांटकर विशेष गश्ती की जा रही है, जिसका उद्देश्य चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकना है.

छपरा. जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सारण पुलिस ने रात्रिकालीन सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले को छह जोन में विभाजित कर प्रतिदिन रात में विशेष सुपर पेट्रोलिंग कराई जा रही है.

छह जोन में लगातार हो रही निगरानी

इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रात्रिकालीन पुलिसिंग की निगरानी कर रहे हैं. गश्ती के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के साथ अपराध नियंत्रण की रणनीति की भी समीक्षा की जा रही है.

बैंक, एटीएम और बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर

सुपर पेट्रोलिंग के दौरान थाना, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

चोरी, लूट और शराब तस्करी पर रहेगा फोकस

एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि Saran Super Patrolling का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है. उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों की रात्रिकालीन पुलिसिंग की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >