सारण में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सारण में मंदिर से हुई अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों की अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा सामग्री बरामद की है. यह खुलासा 14 जुलाई को हुई चोरी के बाद किया गया है.

Saran News: नगरा थाना क्षेत्र में मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां एवं पूजा सामग्री चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई अष्टधातु की मूर्तियां एवं अन्य पूजा सामग्री भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

14 जुलाई को हुई थी मंदिर में चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को मंदिर के पुजारी ने नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सुबह मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे तो सभी ताले टूटे हुए थे. मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री चोरी हो चुकी थी.

इस मामले में नगरा थाना कांड संख्या 114/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिंडी टोला निवासी चंदन मिश्र (पिता- स्व. जनार्दन मिश्र) को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई सभी प्रमुख धार्मिक सामग्री बरामद कर ली गई.

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया:

  • नागदेव की एक अष्टधातु की मूर्ति
  • लड्डू गोपाल की एक अष्टधातु की मूर्ति
  • भगवान शंकर की दो अष्टधातु की मूर्तियां
  • हनुमान जी की दो अष्टधातु की मूर्तियां
  • सात धातु की कटोरियां
  • पांच धातु के गिलास
  • एक धातु का लोटा
  • दो थालियां
  • एक अगरबत्ती स्टैंड
  • एक टूटा हुआ एम्प्लीफायर

आगे की कार्रवाई जारी

नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि मंदिर चोरी कांड का सफल उद्भेदन कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >