सारण के परसा में मुखिया से मारपीट व फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गये

Mukhiya Assault: परसौना बाजार में मुखिया अवधेश राय पर हुए मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. मामले में तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है.

Mukhiya Assault: परसा थाना क्षेत्र के परसौना बाजार में बीते दिनों मुखिया अवधेश राय के साथ हुई मारपीट व फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मामले में परसा थाना कांड संख्या 405/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी.

तीन अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव निवासी अजय कुमार राय के पुत्र अभिषेक कुमार, मारर गांव निवासी गुंजेश कुमार के पुत्र जैकी कुमार तथा दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय मुजफ्फर गांव निवासी सुदर्शन राय के पुत्र बिपिन कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

परसौना बाजार में मुखिया अवधेश राय के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद परसा थाने में कांड संख्या 405/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी.

आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजे जाने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >