सारण के पानापुर में चोरों का तांडव, छह कमरों का ताला तोड़ 20 लाख के गहने और सामान की चोरी

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मोरिया बिचला टोला स्थित एक संयुक्त मकान के छह कमरों का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Saran News: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मोरिया बिचला टोला स्थित एक संयुक्त मकान के छह कमरों का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

चार परिवारों के छह कमरों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, मोरिया बिचला टोला निवासी शिवकुमार राय, शिववचन राय, डॉ. प्रमोद राय और रविंद्र राय का संयुक्त मकान है. चारों परिवारों ने पुराने घर के अलावा अलग-अलग कमरे बनवा रखे हैं, जहां वे रात में सोते थे.

रविवार की देर रात चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए और एक-एक कर छह कमरों का ताला तोड़ दिया. इसके बाद आराम से घर में रखे गहने और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए.

बांसवारी में तोड़े अटैची और बक्से

चोर घर से छोटे अटैची और बक्से भी अपने साथ ले गए. बाद में घर के पीछे स्थित बांसवारी में उन्हें तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया और बाकी सामान वहीं छोड़ दिया.

सुबह हुई घटना की जानकारी

पीड़ित परिवारों को चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब उन्होंने कमरों के टूटे ताले और बिखरा हुआ सामान देखा. यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में पानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

करीब 20 लाख की चोरी का दावा

पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं. पुलिस चोरी गए सामान का विवरण जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Also Read: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में आफत, गंगा, कोसी, कमला समेत कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nagendra ojha

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >