सारण के पानापुर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर जलभरी, कलशयात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

पानापुर प्रखंड में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए भक्तों ने जलभरी की. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली. यह आयोजन भक्ति और उत्साह का संगम था.

पानापुर प्रखंड के तुर्की ब्रह्मस्थान के समीप 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को जलभरी की गयी. कलशयात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु तुर्की ब्रह्मस्थान परिसर में एकत्रित हो गये थे. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा में शामिल हुए.

गाजे-बाजे के साथ सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंचे श्रद्धालु

कलशयात्रा तुर्की ब्रह्मस्थान से निकलकर महम्मदपुर और भोरहा गांव होते हुए गंडक नदी के किनारे स्थित सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंची. यहां पंडित अरुण तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जलभरी की. इस दौरान धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

गुरुवार से शुरू होगा 24 घंटे का अखंड अष्टयाम

आयोजकों ने बताया कि गुरुवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू होगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. अष्टयाम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

कलशयात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों श्रद्धालु

कलशयात्रा में महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी, पवन कुमार, डॉ. अनिल ठाकुर, नुकूल अंसारी, मेघनाथ राय, जगदीश राय और बिहारी राय समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >