राष्ट्र निर्माण में नयी पीढ़ी की होगी अहम भूमिका : कुलपति

जयप्रकाश विश्वविद्यालय समेत विभिन्न अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय समेत विभिन्न अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने राष्ट्रध्वज फहराया. उन्होंने देश के महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने विगत एक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय में हुए शैक्षणिक विकास पर भी संक्षेप में प्रकाश डाला. कुलपति ने कहा की नयी पीढ़ी से देश को काफी उम्मीदें हैं. संविधान से जो अधिकार हमें प्राप्त हुए हैं. उसका सही उपयोग कर देश के विकास के लिए काम करना होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नयी पीढ़ी की भूमिका अहम होगी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो नारायण दास, छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो राणा विक्रम सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार मिश्रा, डॉ विश्वामित्र पांडेय, डॉ अनिल कुमार सिंह, राजेश पांडेय समेत विश्वविद्यालय के सभी विभाग के अध्यक्ष, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे. शहर के जयप्रकाश महिला कॉलेज, राजेंद्र कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, जगदम कॉलेज आदि में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जगदम कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने कॉलेज में झंडोत्तोलन किया. कई कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. वहीं कुछ कॉलेजों में खेल की प्रतियोगिताएं भी इस अवसर पर आयोजित करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >