New Degree Colleges: सारण प्रमंडल के सभी प्रखंडों में नये खोले गये 28 डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के बाद अब शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति ने कर दी है. अधिसूचना के अनुसार गोपालगंज, सारण व सिवान जिले के महाविद्यालयों में राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र एवं अन्य विषयों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति दी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इस निर्णय से नवस्थापित महाविद्यालयों में नियमित पठन-पाठन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा.
गोपालगंज जिला में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सूची
बैकुंठपुर – डॉ प्रमोद कुमार निराला
बरौली- डॉ संजय कुमार
मांझा श्री राजेश्वर बेदर्द
सिधवलिया – डॉ राकेश कुमार मिश्र
कटेया डॉ स्वर्ण प्रसाद
पंचदेवरी- डॉ कमाल अहमद
फुलवरिया – श्री संतोष झा
उचकागांव डॉ अफाक
विजयीपुर – अब्दुल्लाह बसंत
सारण जिला के डिग्री कॉलेज में प्रतिनियुक्ति शिक्षक
एकमा – संजीव विकास कुमार
लहलादपुर – डॉ रामानुज सिंह
मकेर – डॉ अजीत कुमार शर्मा
मढ़ौरा /मशरख – डॉ विकास रंजन
मकेर महिला महाविद्यालय – डॉ अर्चना सिन्हा
पानापुर – डॉ रंजीत कुमार श्रीवास्तव
तरैया – डॉ नागेंद्र सिंह
दरियापुर श्री रविन्द्र कुमार सिंह
सीवान जिला डिग्री कॉलेज में प्रतिनियुक्त शिक्षक
बड़हरिया श्री धनंजय यादव
भगवानपुर हाट – श्री प्रमोद कुमार
लकड़ी नबीगंज- डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह
आंदर डॉ मंजूर आलम
दरौली- डॉ संतोष महतो
गुठनी – डॉ सुशील कुमार पाठक
दरौंदा – डॉ आनंद कुमार
हुसैनगंज- डॉ अजीत रंजन
नवनगर डॉ. विशाल कुमार सिंह
सिसवन- डॉ. नगीना रंजन
इन निर्देशों का पालन करने का आदेश
प्रतिनियुक्त शिक्षकों का वेतन एवं अन्य भते उनके मूल पदस्थापन स्थल से देय होंगे.सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक संबंधित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के बर्सर के वित्तीय नियंत्रण में कार्य करेंगे.महाविद्यालयों के बैंक खातों का संचालन प्राचार्य एवं बर्सर के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा. प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होकर अविलंब योगदान देंगे. विश्वविद्यालय ने संबंधित जिलाधिकारियों, उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारियों को भी अधिसूचना की प्रति भेजी है.
