Saran News : आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए : सीग्रीवाल

मुख्य बाजार बनियापुर स्थित क्रीड़ा मैदान में सोमवार को एनडीए द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया.

बनियापुर. मुख्य बाजार बनियापुर स्थित क्रीड़ा मैदान में सोमवार को एनडीए द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू एवं मंच संचालन भाजपा जिला पश्चमी अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में लोगों के लिये तमाम लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है. जिसका लाभ प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत मिल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश में रोल मॉडल के रूप में स्थापित हो चुके है. आसन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 सीटो पर चुनाव जीत कर एक मजबूत सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2025 फिर से नीतीश के नारे लगाये. सवर्ण आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन का गांठ बिहार में बेहद मजबूत है,जबकि विपक्ष पूरी तरह नेतृत्वविहीन और बिखरा हुआ है. कांग्रेस और राजद के पास न तो कोई नीति है, न ही कोई दृष्टि. इन दलों की राजनीति केवल परिवारवाद, अवसरवाद और जातीय विद्वेष तक सीमित है. गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकान्त सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में प्रत्येक उपभोगता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन,सामाजिक सुरक्षा पेंसन में सम्मानजनक बृद्धि,महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों मे प्रदेश उपाध्यक्ष लोजपा(रा) रानी देवी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद शंकर, अजित सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल सहित प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के नेतागण शामिल रहे. रिमझिम बारिश के बावजूद भी कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे है. जिससे मंच पर उपस्थित नेतागण काफी उत्साहित दिखे. मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, मणिभूषण दुबे, जितेंद्र पूरी, दीपू चतुर्वेदी, कान्तु ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद शकंर के नेतृत्व में हरपुर शिवालय से मुख्य बाजार बनियापुर तक भब्य बाइक रैली निकाली गयी. जिसमें सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता शामिल रहे. इस दौरान पुछरी, पैगम्बरपुर, बनियापुर सहित कई बाजार एनडीए गठबंधन के बैनर और पोस्टर से पटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >