सारण: नगरा में शिक्षकों से मिले एनडीए प्रत्याशी, पुराना वेतनमान व पुरानी पेंशन का दिलाया भरोसा

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने नगरा प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों से संवाद किया. उन्होंने पुरानी पेंशन, वेतनमान और सेवा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

Saran News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी एवं जदयू नेता ई. आनंद पुष्कर ने शनिवार को नगरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का भरोसा दिया.

पुरानी पेंशन और वेतनमान का उठाया मुद्दा

ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षकों को पुराना वेतनमान, पुरानी पेंशन, वित्तीय उन्नयन, प्रोन्नति, अर्जित इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण, विशेष वार्षिक वेतन वृद्धि तथा अन्य सेवांत लाभ दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने विद्यालय से विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की भी बात कही.

शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

उन्होंने वित्तरहित शिक्षण संस्थानों, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से जोड़ने की दिशा में भी पहल करने की बात कही.

शिक्षकों ने रखीं अपनी समस्याएं

संवाद के दौरान शिक्षकों ने शैक्षणिक और सेवा संबंधी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सारण के परीक्षा सचिव रमेश लाल साह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह, श्याम तिवारी, मयंक कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, ज्योति भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >