छपिया में कार की ठोकर से बाइक चालक की मौत

थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक मुख्य मार्ग एसएच 73 पर छपिया ब्रह्म पिचास बाबा के स्थान समीप अनियंत्रित कार की ठोकर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक डीह छपिया काली सिंह के टोला गांव निवासी हीरा राम बताया जाता है.

तरैया. थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक मुख्य मार्ग एसएच 73 पर छपिया ब्रह्म पिचास बाबा के स्थान समीप अनियंत्रित कार की ठोकर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक डीह छपिया काली सिंह के टोला गांव निवासी हीरा राम बताया जाता है. मृतक के पुत्र राजेश राम ने बताया की मेरे पिता जी बाइक से मशरक जा रहे थे. ग्रामीण सड़क घर निकलकर जैसे ही एसएच 73 मुख्य सड़क पर पहुंचे कि मशरक की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया. जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एसएच 73 मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों उक्त स्थल पर ब्रेकर व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया. लगभग तीन घंटों के बाद आवागमन बहाल हुई. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल छपरा भेज कर आगे की कारवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >