प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना प्रतियोगिता के विजेता 56 छात्र-छात्राएं सम्मानित, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान

Saran News : प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के 56 विजेता छात्र-छात्राओं को मढ़ौरा में सम्मानित किया गया. खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

Saran News : मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता 56 स्कूली छात्र-छात्राओं को नगर प्रशासन की ओर से मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण

कार्यक्रम की शुरुआत सभागार में उपस्थित लोगों को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर की गई. इसके बाद नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रूबी सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि और सुनील चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया.

निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विश्वजीत प्रथम रहे. वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय की अंजली कुमारी ने प्रथम और जीसस मैरी चिल्ड्रेन स्कूल, शिल्हौरी की अमीषा कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

विजेता छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य पार्षद रूबी सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि, लेखापाल रणधीर सिंह, उपमुख्य पार्षद धीरज कुमार, सुनील चौरसिया सहित नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : लग्ज़री कार से आए पांच बदमाश, ATM के साथ CCTV और तार भी ले गए, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने पुलिस को दी जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >