सारण: मढ़ौरा नगर पंचायत में विकास योजनाओं पर चर्चा, सब्जी मंडी रोड का जल्द होगा निर्माण

मढ़ौरा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद रूबी सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शहर के विकास के लिए अहम योजनाओं पर चर्चा हुई. सब्जी मंडी रोड का जीर्णोद्धार और मछली मंडी के लिए नया परिसर बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

Saran News: प्रस्थानीय नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को मुख्य पार्षद रूबी सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चन्द्र ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी.

प्राथमिकता के आधार पर होगा विकास कार्य

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. नगर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जा रहा है. इसके तहत अत्यधिक जरूरी और लंबित समस्याओं का पहले समाधान किया जायेगा.

सब्जी मंडी रोड का जल्द होगा निर्माण

स्थानीय सब्जी मंडी रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा. सड़क निर्माण होने से सब्जी मंडी आने-जाने वाले व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.

मछली मंडी के लिए बनेगा नया मार्केट परिसर

मछली मंडी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में भी नगर पंचायत ने पहल की है. इसके लिए नया मार्केट परिसर बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है. नगर पंचायत की ओर से इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही गयी है.

बैठक में उप मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चन्द्र सहित नगर पंचायत के कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >