सारण: मढ़ौरा नगर पंचायत कैबिनेट की बैठक, विकास योजनाओं और जेम पोर्टल पर अहम फैसले

मढ़ौरा नगर पंचायत में हुई कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों को रफ्तार देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया. जेम पोर्टल से निविदाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

Madhaura Nagar Panchayat: स्थानीय नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह ने की. क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बैठक में तीन मुख्य एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

पिछली बैठक के प्रस्तावों की हुई संपुष्टि

बैठक की शुरुआत पिछली कैबिनेट बैठक में लिये गये प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ हुई. इसके बाद जनहित से जुड़ी विभिन्न नयी योजनाओं को धरातल पर उतारने और उनके प्रशासनिक अनुमोदन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

जेम पोर्टल से निविदाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित निविदाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पर भी बैठक में मुहर लगायी गयी. इससे विकास योजनाओं से संबंधित खरीद प्रक्रिया को गति मिलने और कार्यों में अनावश्यक देरी को रोकने की उम्मीद है.

प्रशासनिक कार्यों में आएगी पारदर्शिता और तेजी

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि बैठक में लिये गये फैसलों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार के अलावा कैबिनेट सदस्य चितरंजन सिंह, पुष्पा देवी और बबलू कुमार समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >