सारण: मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का विस्तार, दो नई मशीनें शुरू

सारण के मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का विस्तार किया गया है, जिससे किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिली है. दो नई डायलिसिस मशीनों के जुड़ने से उपचार क्षमता बढ़ी है और मरीजों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

सारण: स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में संचालित नेफ्रोप्लस डायलिसिस केंद्र का विस्तार कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुविधा विस्तार का अनावरण किए जाने के बाद बुधवार को मढ़ौरा डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दो नई डायलिसिस मशीनों को मरीजों की सेवा के लिए समर्पित किया.

अस्पताल में पहले से तीन डायलिसिस मशीनें संचालित थीं. दो नई मशीनें जुड़ने के बाद अब कुल पांच मशीनों के माध्यम से किडनी रोगियों का उपचार किया जाएगा. इससे अस्पताल की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

प्रतिदिन अधिक मरीजों का होगा उपचार

डायलिसिस केंद्र के नर्सिंग स्टाफ विक्की कुमार गिरी ने बताया कि पहले तीन मशीनों की मदद से प्रतिदिन नौ मरीजों का सफलतापूर्वक डायलिसिस किया जाता था. अब दो अतिरिक्त मशीनें शुरू होने से एक दिन में अधिक मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा. उन्होंने बताया कि एक मरीज की डायलिसिस प्रक्रिया में औसतन चार घंटे का समय लगता है.

वेटिंग लिस्ट होगी कम

अधिकारियों के अनुसार मशीनों की संख्या बढ़ने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वेटिंग लिस्ट कम होगी और क्षेत्र के किडनी रोगियों को समय पर डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी. इससे मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत कुमार, नर्सिंग स्टाफ विक्की कुमार गिरी, डायलिसिस टेक्नीशियन राजेश कुमार गिरी एवं अनिल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, लालबाबू गिरी, संजय कुमार सिंह, अनिल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manokamna Singh

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >