सारण के मढ़ौरा में भाकपा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला, छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

मढ़ौरा में भाकपा अंचल परिषद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका. यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था.

सारण: मढ़ौरा भाकपा अंचल परिषद की ओर से मंगलवार को बहुआरापट्टी गांव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-नौजवानों के समर्थन में आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान भाकपा नेताओं ने आंदोलनरत छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया संविधान पर हमला

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर संसद मार्च निकाल रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. केंद्र सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाना चाहिए.

युवाओं के अधिकारों के समर्थन का संकल्प

पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी. वक्ताओं ने छात्र-नौजवानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

इस दौरान प्रो. रजाक हुसैन, कॉमरेड रिजवान, कॉमरेड चिराग सहित कई भाकपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >