Saran News: स्थानीय प्रखंड सभागार में बुधवार को 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
पेंशन और राशन कार्ड की समस्याएं बैठक में छाईं
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या तथा जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) में आ रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया. अधिकारियों ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
बैठक में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग भी उठी. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ. वीरेश कुमार से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया.
समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें.
विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम
