सारण के रामघाट पर ऐसा नजारा देख हर कोई रह गया मंत्रमुग्ध, सैकड़ों दीपों से जगमगाया घाट; जानिए क्या हुआ ऐलान

मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर सोमवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे. नगर पंचायत ने घोषणा की है कि अब हर माह के अंतिम तिथि को यहाँ गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य घाट की स्वच्छता और गंगा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

Ramghat Ganga Aarti: मांझी नगर पंचायत मांझी के सौजन्य से सोमवार को प्रसिद्ध रामघाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. गंगा आरती को लेकर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा रामघाट भक्तिमय माहौल में नजर आया.

फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय और मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद घाट पर धार्मिक अनुष्ठान और गंगा आरती की तैयारियां शुरू हुईं.

आयोजकों ने बताया कि अब प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को रामघाट पर गंगा आरती का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया जाएगा. इसका उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ घाट की स्वच्छता और लोगों में गंगा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

आरती से पहले चलाया गया सफाई अभियान

गंगा आरती से पहले नगर पंचायत के स्वयंसेवकों ने अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया. इसके बाद घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किये गये. दीपों की रोशनी से पूरा रामघाट जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया.

विधि-विधान से हुई भव्य गंगा आरती

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संत रामप्रिय दास महाराज ने विधि-विधान के साथ भव्य गंगा आरती करायी. आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे. गंगा आरती के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयकारों से गूंज उठा.

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनोज प्रसाद, श्याम बिहारी शुक्ला, रिंकू दुबे, टार्जन बाबा समेत सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे. नगर पंचायत की ओर से प्रत्येक माह गंगा आरती कराने की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में खुशी देखी गयी.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >