सारण के मांझी में SUV से 279 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक वाहन छोड़कर फरार

मांझी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महम्मदपुर पुल के पास से 279 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एसयूवी भी जब्त की है और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Saran News: सारण जिले के मांझी थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात महम्मदपुर पुल के पास से करीब 279 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक एसयूवी भी जब्त कर ली है. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर शुरू किया गया वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि जई छपरा से महम्मदपुर के रास्ते एक कार में भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही महम्मदपुर पिकेट प्रभारी और पुलिस बल ने इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया.

पुलिस को देखते ही चालक छोड़ गया गाड़ी

वाहन जांच के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध एसयूवी पर पड़ी. पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें कुल 279 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

वाहन मालिक पर प्राथमिकी, तस्कर की तलाश जारी

पुलिस ने जब्त वाहन के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही वाहन चालक और स्थानीय शराब तस्कर की पहचान की जा रही है.

स्थानीय तस्कर की पहचान, छापेमारी जारी

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय शराब तस्कर की पहचान कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandrashekhar Saran

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >