गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्रीगजेंद्र मोक्ष की रथयात्रा

अंतराष्ट्रीय वैष्णव संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज एवं स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने भगवान की रथ यात्रा को रवाना किया.

सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित श्रीगजेंद्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश नवलखा मंदिर में श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की रथ यात्रा के पावन अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैष्णव संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज एवं स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने भगवान की रथ यात्रा को रवाना किया. रथ यात्रा में बैण्ड बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम चल रहा था. रथ यात्रा पर भगवान को आरूढ़ करने से पूर्व सर्वप्रथम श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश में दिव्य रसायनों से, पंचगव्य से, पंचामृत से तिरुमंजन कर विशेष श्रृंगार किया गया. इस मौके पर भगवान श्रीतिरुपति बालाजी, श्रीदेवी, भूदेवी ,लक्ष्मी देवी का केसर के जल से नजर उतारी गयी. भगवान श्री बालाजी वेंकटेश्वर के सिर पर रुपया निहुछ कर उपस्थित संतों, पंडितों, बैण्ड बाजा वालों, भांगड़ा बाजा व नाच वालों के बीच वितरित किया गया. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी द्वारा रथ यात्रा प्रारंभ किया गया. राजगोपुरम के पास स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी ने दूसरी आरती एवं षोडशोपचार से पूजन किया.साथ में जनकपुर से पधारे स्वामी स्वामी दाशरथी जी महाराज,चक्रपुर नेपाल से पधारे भक्तिसार स्वामी जी महाराज, डॉ.रामचन्द्रदास बाल व्यास ने भजन मुझे लगी श्याम में प्रीत दुनिया क्या जाने गाकर भक्तों को उत्साहित किया. इसके बाद रथ यात्रा सोनपुर नगर परिभ्रमण के क्रम में हरिहरनाथ मंदिर पहुंचा. जहां हरिहर मिलन के पश्चात मीना बाजार, छत्रपति रोड, सिद्धनाथ चौक होते चिड़िया बाजार पहुंचा जहां भोला सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं व मोहल्लेवासियों ने रथ पर आरूढ़ भगवान पर पुष्प वर्षा की. वहां से पुराने गंडक पुल होते हुए जौहरी बाजार, गांधी चौक, अनवरपुर चौक, सिनेमा रोड होते हुए गुदड़ी बाजार रोड, थाना रोड होते हुए वैशाली मेडिकल हॉल के पास पहुंचा जहां अनिल राय के नेतृत्व में स्थानीय भक्तों ने भगवान की रथ यात्रा का स्वागत किया. चांदपुरा हाउस के पास श्री निवास मेडिकल हॉल के मालिक संजय सिंह के नेतृत्व में भक्तों ने रथ यात्रा का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >