राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 19 बेंच पर होंगे मामलों के निबटारे

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण छपरा द्वारा व्यवहार न्यायालय छपरा के प्रांगण मे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा.

छपरा.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली व बिहार राज्य सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण छपरा द्वारा व्यवहार न्यायालय छपरा के प्रांगण मे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग व सचिव सह सब जज राजीव कुमार ने शुक्रवार को ही पूरी कर ली. प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन होगा.

पहली बार डीटीओ कार्यालय में बैठेगा कोर्ट:

यातायात के मामलों की सुनवाई के लिए पहली बार डीटीओ कार्यालय में सुनवाई के लिए चार बेंच बनाये गये हैं. सोनपुर में दो व्यवहार न्यायालय परिसर में तेरह बेंच बनाये गये है. सभी बेंचो में एक न्यायिक पदाधिकारी और एक पैनल अधिवक्ता सहित न्यायालय कर्मी उपस्थित रहेगें. बेंच नंबर एक यातायात संबंधी मामले के लिए डीटीओ कार्यकाल में लगाया गया. बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी पैनल अधिवक्ता डॉ अमित रंजन, बेंच न 2 पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग कुमार त्रिपाठी पैनल अधिवक्ता हरि ओम बिहारी, बेंच न 3 पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 12 अंजनी कुमार गोंड व पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार, बेंच 4 यातायात संबंधी डीटीओ कार्यालय मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 राकेश कुमार यादव एवं पैनल अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा, बेंच न 5 यातायात पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 15 वसीम अकरम खान एवं पैनल अधिवक्ता राजदेव शर्मा, बेंच न 6 जिला एवं सत्र न्यायाधीश 17 संदीप पटेल एवं पैनल अधिवक्ता रेणु कुमारी, बेंच 7 पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम अविनाश कुमार एवं पैनल अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार, बेंच 8 पर ए सी जे एम नवम संगीता रानी एवं पैनल अधिवक्ता सैयद सऊद अहमद, बेंच 9 ए सी जे एम द्वितीय सुरभि श्रीवास्तव एवं पैनल अधिवक्ता बेदार भक्त, बेंच नं 10 पर ए सी जे एम चतुर्थ मनीष मिश्रा एवं पैनल अधिवक्ता ओम प्रकाश ओझा , बेंच न 11 पर ए सी जे एम 6 रवि कांत मणि त्रिपाठी पैनल अधिवक्ता दुर्गेश प्रकाश बिहारी, बेंच न 12 एसीजे एम 7 आशीष कुमार त्रिपाठी एवं पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार , बेंच न 13 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुधा कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता मदन मोहन सिंह, बेंच न 14 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नैना जिंदल एवं पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, बेंच न 15 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक कुमार एवं पैनल अधिवक्ता संगीता कुमारी, बेंच न 16 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी साक्षी प्रखर एवं पैनल अधिवक्ता संगीता कुमारी , बेंच नं 17 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम आकाश कुमार एवं पैनल अधिवक्ता मुन्नी कुमारी, बेंच नं 18 (सोनपुर)पर गज़ल तसनीम एवं पैनल अधिवक्ता राजू कुमार रजक, बेंच नं 19(सोनपुर) पर सुधांशू शेखर एवं पैनल अधिवक्ता रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >