Ajay Kumar arrested: खैरा थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.
खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को अजय कुमार के संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
लूट मामले में दर्ज है प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अजय कुमार के खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 216/24 के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 220/24 में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज है.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अजय कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
