जेपीयू स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाएं शुरू, सभी कॉलेजों में जारी हुआ क्लास शेड्यूल, 75% उपस्थिति अनिवार्य

JPU UG Session 2026-30: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाएं शुरू हो गई हैं. 75% उपस्थिति अनिवार्य है.

JPU UG Session 2026-30: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के छात्र कल्याण विभाग के निर्देश के बाद सारण जिले के सभी संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है. इंडक्शन सत्र आयोजित होने के बाद विभाग ने नियमित वर्ग संचालन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जिन कॉलेजों में अभी इंडक्शन सत्र नहीं हुआ है, वहां अगले एक-दो दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी.

JPU UG Session 2026-30: इन कॉलेजों में शुरू हुई नियमित कक्षाएं

शहर के राजेंद्र कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज और जगदम कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से निर्धारित रूटीन के अनुसार कक्षाएं संचालित हो रही हैं. इसके अलावा अमनौर, परसा, सोनपुर, दिघवारा, दाउदपुर सहित हाल ही में शुरू हुए नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो गई है.

Jaiprakash University: 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने सभी नवनामांकित छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. निर्धारित उपस्थिति नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Saran News: नामांकन के अगले दिन से ज्वाइन करनी होगी क्लास

छात्र कल्याण विभाग के अनुसार जिन छात्रों का नामांकन अभी चल रहा है, वे नामांकन के अगले दिन से ही कक्षाएं ज्वाइन कर सकेंगे. प्रथम मेधा सूची के आधार पर जिन विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है, उनकी पढ़ाई शुरू कर दी गई है. प्रथम चयन सूची के तहत 6 जुलाई तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

छात्रों को दी जा रही नए CBCS सिलेबस की जानकारी

कक्षाएं शुरू होने के साथ ही छात्रों का परिचय सत्र आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद उन्हें चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत लागू नए पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
नए सिस्टम के तहत स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्षीय होगा. इसमें 2 वर्ष पूरे करने पर डिप्लोमा, 3 वर्ष पूरे करने पर स्नातक डिग्री, 4 वर्ष पूरे करने पर शोध (रिसर्च) के साथ स्नातक डिग्री प्रदान की जाएगी. पाठ्यक्रम में कुल 8 सेमेस्टर होंगे तथा कोर विषयों के साथ अतिरिक्त (एडिशनल) विषयों की भी पढ़ाई कराई जाएगी.

उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से भी होगा संपर्क

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने हाल ही में सभी प्राचार्यों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

कॉलेज स्तर पर छात्रों के मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन क्लास का रूटीन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की जाएंगी. आवश्यकता पड़ने पर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए उनके अभिभावकों से भी संपर्क किया जाएगा.

Also Read: छपरा सिविल कोर्ट में अब QR Code से जमा होगी जुर्माने की राशि, डिजिटल पेमेंट लागू करने वाला बना बिहार का पहला न्यायालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kiran himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >