जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, नहीं तो रद्द हो जाएगी दावेदारी

JP University Admission 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. पहली मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. यदि अभ्यर्थी बिना ओरिजिनल दस्तावेजों के कॉलेज पहुंचते हैं, तो उनका नामांकन रुक सकता है.

JP University Admission 2026 : (प्रभात किरण हिमांशु) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. पहली मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. यदि अभ्यर्थी बिना ओरिजिनल दस्तावेजों के कॉलेज पहुंचते हैं, तो उनका नामांकन रुक सकता है. छात्र कल्याण विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की अपील की है.

Chhapra News: मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य

छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 की पहली मेधा सूची के आधार पर संबंधित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. छात्र कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के समय छात्रों को अलॉटमेंट लेटर, ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी और सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर कॉलेज पहुंचना होगा. अपलोड किए गए दस्तावेजों का मूल प्रमाणपत्रों से मिलान होने के बाद ही नामांकन की स्वीकृति दी जाएगी.

बिना ओरिजिनल दस्तावेज के लौट रहे कई छात्र

जानकारी के अभाव में कई छात्र-छात्राएं बिना मूल प्रमाणपत्रों के ही कॉलेज पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि नामांकन से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की सूची अवश्य देख लें.

Saran News : नामांकन के लिए ये दस्तावेज साथ रखना जरूरी

छात्र कल्याण विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार छात्रों को आवेदन पत्र की कॉपी, अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक और इंटर का मूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, एसएलसी/सीएलसी (जहां लागू हो), माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति, आय, निवास और दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, अपार (APAAR) कार्ड, एबीसी (ABC) कार्ड तथा चार नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने होंगे. सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self Attested) छायाप्रति भी जमा करनी होगी.

29 जून तक वेरिफिकेशन, 30 जून तक फीस जमा

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पहली मेधा सूची में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को 29 जून तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. सत्यापन के बाद ही कॉलेज द्वारा वेबसाइट पर फीस लॉक (Fee Lock) का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से नामांकन शुल्क जमा कर सकेंगे.

Graduation Admission: समय सीमा चूके तो रद्द हो जाएगी दावेदारी

छात्र कल्याण विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नामांकन दावेदारी स्वतः समाप्त हो जाएगी. इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

Also Read : सारण में मोहर्रम पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >