जदयू ने सारण जिला संगठन का किया विस्तार, रवि प्रकाश व डॉ. जयप्रकाश भारती बने जिला उपाध्यक्ष

जदयू सारण जिला संगठन का विस्तार, रवि प्रकाश और डॉ. जयप्रकाश भारती को जिला उपाध्यक्ष तथा मो. रियाजुद्दीन को जिला सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Saran News: जनता दल (यू) ने सारण जिला संगठन के विस्तार के तहत तीन नेताओं को नयी जिम्मेदारी सौंपी है. रवि प्रकाश एवं डॉ. जयप्रकाश भारती को जिला उपाध्यक्ष, जबकि मो. रियाजुद्दीन को जिला सचिव मनोनीत किया गया है. मनोनयन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है.

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार

नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश और डॉ. जयप्रकाश भारती ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी तथा सारण जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया.

गांव-गांव तक पहुंचायेंगे सरकार की योजनाएं

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जदयू की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

विधायक और पार्टी नेताओं ने दी बधाई

मनोनयन के बाद मांझी विधायक रंधीर सिंह, एकमा विधायक मनोरंजन सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, 20 सूत्री सदस्य रेयाजुद्दीन, गणेश साह, रेणु सिंह, वसीम अकरम, युवा प्रखंड अध्यक्ष बब्लू कुमार, अरुण ब्याहूत, डॉ. पप्पू कुमार, मोना अंसारी, विकास कुमार यादव, चितरंजन सिंह, मूसा अंसारी, सोनू आलम, आर्य सुमंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

संगठन विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिला संगठन में नयी जिम्मेदारियां मिलने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं ने उम्मीद जतायी कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को और गति देंगे तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >