Saran News : छपरा स्थित जय प्रकाश महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को पीजी सत्र 2022-24 की छात्राओं के लिए फेयरवेल एवं नव नामांकित छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्राचार्या ने ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण कुमारी ने की. उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं. उन्होंने छात्राओं से इन मूल्यों को अपनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की अपील की.
विभागाध्यक्ष ने नवप्रवेशी छात्राओं का किया स्वागत
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता गौतम ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विदा ले रही छात्राओं को भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
शिक्षकों ने साझा किए प्रेरणादायक विचार
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय में बिताए गए पल जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं. वहीं, डॉ. शबाना परवीन मलिक ने छात्राओं को निरंतर सीखते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.
छात्राओं और शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा कुमारी और छात्रा निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. मनोविज्ञान विभाग के शिक्षकों डॉ. बिंदी कुमारी, डॉ. बबीता कुमारी सिंह और डॉ. अनवर अली अंसारी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नमिता किशोर ने किया.
बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में डॉ. बबीता वर्धन, डॉ. अंजु कुमारी, डॉ. एकता अग्रवाल, डॉ. रिंकी मिश्रा, डॉ. सुप्रिया पाठक, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. शिवानी, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. मुग्धा, डॉ. रेखा, डॉ. प्रियंका, कुमारी प्रीति, आकांक्षा सिंह, सारिका, वंदना सहित महाविद्यालय की कई शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं. सभी ने कार्यक्रम को यादगार बनाने में सक्रिय योगदान दिया.
