सारण में हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा की दशम वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बनियापुर

डाढ़ीबाड़ी में हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा की दशम वर्षगांठ पर एक भव्य कलश यात्रा सह जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जो जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबे रहे.

बनियापुर: प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित डाढ़ीबाड़ी में रविवार को हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा एवं मारुतिनंदन महायज्ञ की दशम वर्षगांठ पर भव्य कलश यात्रा सह जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बने. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग पर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं.

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की हुई शुरुआत

समिति अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि मंदिर स्थापना और हनुमंतलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पहले दिन कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ. सोमवार को अष्टयाम की पूर्णाहुति होगी, जबकि मंगलवार को भगवान हनुमान का विधिवत पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष रामाधार पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, सचिव राजू शर्मा, कोषाध्यक्ष राजू यादव, परमानंद राय, राजेंद्र साह, मिथिलेश पांडेय, अरुण राय, दामोदर पांडेय, वीर बहादुर पांडेय, अखिलेश पांडेय, लाल बिहारी साह, आमीरचंद दास तथा नवयुवक टीम के आदर्श कुमार सहित सभी सदस्य सक्रिय रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >