सारण: तरैया में सामान्य है गंडक नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में स्थिति सुरक्षित; प्रशासन की 24 घंटे निगरानी

तरैया में गंडक नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और तटीय इलाकों के लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Saran News : तरैया प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है. सारण तटबंध के नीचे के इलाकों और गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बतायी जा रही है. हालांकि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सारण तटबंध एवं गंडक विभाग के पदाधिकारी लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाये हुए हैं.

गंडक नदी का जलस्तर सामान्य, लोगों से नहीं घबराने की अपील

तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने सोमवार को गंडक नदी के नारायणी तट स्थित संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री नारदजी महाराज के आश्रम का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि आश्रम गंडक नदी के अंतिम तट पर स्थित है और फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है. संतजी महाराज भी अपने कुटिया आश्रम में विराजमान हैं.

तटीय इलाकों में प्रशासन की पैनी नजर

प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि गंडक नदी का जलस्तर बिल्कुल सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. सारण तटबंध के नीचे के इलाकों तथा गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में भी स्थिति सुरक्षित है. इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर में किसी भी बदलाव की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाये जा सकें.

बीडीओ और सीओ को दी गयी स्थिति की जानकारी

धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने गंडक नदी के जलस्तर और तटीय इलाकों की स्थिति सामान्य होने की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को दी. उन्होंने लोगों से भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >