गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर सीग्रीवाल ने सारण तटबंध का किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

गंडक नदी में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सारण तटबंध का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए.

Gandak River: गंडक नदी में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शनिवार को सारण तटबंध का व्यापक निरीक्षण किया. सांसद ने प्रखंड के चकिया, सरौजा भगवानपुर, पृथ्वीपुर, फतेहपुर, सोनवर्षा, बसहिया, भोरहा, रामपुररूद्र कोंध, मथुराधाम समेत सारण तटबंध के किनारे बसे विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने तटबंध की मजबूती, गंडक नदी के जलस्तर और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया.

24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश

तटबंध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के दौरान सांसद ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और तटबंध की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील और कमजोर स्थलों को चिन्हित कर वहां तत्काल आवश्यक मरम्मत कराने तथा पर्याप्त संख्या में बालू की बोरियां सुरक्षित रखने को कहा.

सांसद ने जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तटबंध पर गश्त बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक स्थानों पर कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

जलस्तर घट रहा, फिर भी सतर्कता जरूरी

सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि फिलहाल गंडक नदी के जलस्तर में कमी हो रही है, लेकिन संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से तटबंध की लगातार निगरानी करने और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान सांसद ने तटबंध के किनारे रहने वाले ग्रामीणों से भी बातचीत की. उन्होंने ग्रामीणों को धैर्य रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने ग्रामीणों से नदी के जलस्तर और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर नजर रखने की अपील की.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सीओ अजय कुमार, बीडीओ आनंद पांडेय, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बसहिया मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार उर्फ भुट्टू सिंह, शंभूनाथ, जीतेंद्र सिंह मोबाइल, मनोकामना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अभियंता और कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी तटबंध की स्थिति का जायजा लिया.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >