सारण: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर 201 पौधों का रोपण, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सारण में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर 201 पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया. इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने स्व. सिंह के जनसेवा के आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया.

सारण: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक एवं जेपी सेनानी आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. मिथिलेश कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि सोमवार को रसलपुरा स्थित परमहंस बाबा के मठिया में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

201 पौधों के सामूहिक रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समारोह का मुख्य आकर्षण स्व. मिथिलेश कुमार सिंह की स्मृति में 201 पौधों का सामूहिक रोपण रहा. उपस्थित लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्व. सिंह के जनसेवा और समाजहित के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प बताया.

जनसेवा के लिए समर्पित रहा स्व. मिथिलेश का जीवन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि स्व. मिथिलेश कुमार सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा. उनके विचार, कार्यशैली और समाजसेवा आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बिहार संगीत कला के पूर्व अध्यक्ष कुमार अनुपम, पूर्व अपर समाहर्ता नंद किशोर ठाकुर, स्व. मिथिलेश कुमार सिंह के पुत्र विशाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विनोद सिंह, जेपी सेनानी गिरि जी, शंभू सिंह, पारस सिंह, महात्मा सिंह, शशिकांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम का समापन स्व. मिथिलेश कुमार सिंह के बताए आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >