सारण : FLN Training Program, पानापुर के छह संकुलों में शिक्षकों को मिला बुनियादी शिक्षा मजबूत करने का प्रशिक्षण

पानापुर प्रखंड में FLN प्रशिक्षण का दूसरा दिन छह संकुलों में आयोजित हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी शिक्षा और संख्याज्ञान को मजबूत करना है. प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया.

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पानापुर प्रखंड में चल रहे FLN Training Program के दूसरे दिन मंगलवार को छह संकुल संसाधन केंद्रों बेलौर, सतजोड़ा, धेनुकी, रसौली, बसहिया और कोंध में एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी शिक्षा और संख्याज्ञान को मजबूत बनाना रहा.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ प्रशिक्षण का शुभारंभ

बसहिया संकुल संसाधन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका मंजू मानस एवं समन्वयक रमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर समन्वयक रमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों के अध्यापन कौशल में सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में बुनियादी समझ मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है.

गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया विशेष जोर

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, लिखने, समझने और बुनियादी गणितीय दक्षता का विकास करना है. इसके लिए टीएलएम, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में गणित की अवधारणाएं समझाने तथा रोचक कहानियों के माध्यम से भाषा कौशल विकसित करने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई.

शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में संजय कुमार यादव, कुमार जीतेंद्र, सरिता कुमारी, अर्चना दास सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे. वहीं संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर में संचालक रामाशंकर प्रसाद, समन्वयक रमेश मिश्रा, रितिका कुमारी, नीलेश कुमार, रविशंकर ओझा, कुमारी नीलू, रुबीना कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >