पानापुर CHC में परिवार नियोजन शिविर, पांच महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण; लाभार्थियों को मिलेगी 2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पांच महिलाओं का सफल बंध्याकरण हुआ. लाभार्थियों को ₹2,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

Saran News: सारण जिले के पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को जननी संस्था के तत्वावधान एवं मोबियस फाउंडेशन की 'आकार' परियोजना के तहत एक दिवसीय परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का सफल संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव की देखरेख में संपन्न हुआ.

इस शिविर में कुल पांच महिलाओं ने बंध्याकरण (महिला नसबंदी) के लिए अपना पंजीकरण कराया, जिनका सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ. सुबोध सिंह द्वारा किया गया.

प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में की जाती है ट्रांसफर

जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि जननी संस्था द्वारा प्रखंड स्तर पर स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने दी जाने वाली सरकारी प्रोत्साहन राशि का विवरण साझा किया:

  • महिला बंध्याकरण: लाभार्थी को ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि.
  • पुरुष नसबंदी: लाभार्थी को ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि.
  • प्रेरक राशि: महिला बंध्याकरण के लिए प्रेरित करने वाली आशा या सहयोगी को ₹300 तथा पुरुष नसबंदी के लिए ₹400 प्रदान किए जाते हैं.

उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को सफल ऑपरेशन के उपरांत नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >