Saran News : राजेंद्र स्टेडियम के मुख्य द्वार से हटाया गया अतिक्रमण

शहर के बीचों-बीच स्थित राजेंद्र स्टेडियम के मुख्य द्वार से लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा आखिरकार हाइकोर्ट के आदेश पर हटाया गया.

छपरा. शहर के बीचों-बीच स्थित राजेंद्र स्टेडियम के मुख्य द्वार से लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा आखिरकार हाइकोर्ट के आदेश पर हटाया गया. अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के पहले चरण में प्रशासन ने स्टेडियम के गेट पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया. जिसके दौरान अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक दल के बीच बांसबाजी और हाथापाई तक की नौबत आ गयी. हालांकि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुये अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस अवैध कब्जे के कारण स्टेडियम में किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन में कठिनाई होती थी और साथ ही शहर की खूबसूरती पर भी असर पड़ता था. अभियान का दूसरा चरण कल शुरू किया जायेगा. जिसके बाद राजेंद्र स्टेडियम का मुख्य द्वार पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >