ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सक, होगी कार्रवाई

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी जारी है. बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी कई विभागों में चिकित्सक निर्धारित समय से काफी देर से पहुंच रहे हैं.

छपरा

. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी जारी है. बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी कई विभागों में चिकित्सक निर्धारित समय से काफी देर से पहुंच रहे हैं. जिसके कारण मरीजों को इलाज में दिक्कत आ रही है. पिछले एक महीने में उपाधीक्षक डॉ केएम दुबे ने सात बार सदर अस्पताल के ओपीडी का निरीक्षण किया. इस दौरान कई बार प्रमुख विभागों से चिकित्सक गायब मिले और उन्हें बार-बार चेतावनी दी गयी थी. मेडिसिन व हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों पर तो चेतावनी का कोई असर होता नहीं दिख रहा है. सोमवार को जब उपाधीक्षक ननिरीक्षण के लिए पहुंचे तब इन दोनों विभाग के चिकित्सक करीब 10 बजे तक ड्यूटी से नदारद दिखे. जब उपाधीक्षक ने इनसे संपर्क करना चाहा तो इनसे बात भी नहीं हो सकी. जबकि इन दोनों विभागों के आगे बड़ी संख्या में मरीज कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे. चिकित्सकों की लेटलतीफीक के कारण ग्रामीण क्षेत्र से कई मरीज तो बिना इलाज कराये ही लौट गये. निरीक्षण के बाद इन दोनों विभागों में अनियमितता देखकर उपाधीक्षक काफी नाराज हुए और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अब इन दोनों विभाग के चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में ओपीडी के पंजीयन काउंटर से एक महिला स्वास्थ्य कर्मी भी नदारद मिली. ऐसे में अब उक्त महिला स्वास्थ्य कर्मी पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. उपाधीक्षक ने बताया कि कई बार इन लोगों पर शो कॉज और स्पष्टीकरण की मांग की जा चुकी है. लेकिन फिर भी लेटलतीफ जारी है. ऐसे में अब कोई राहत नहीं दी जायेगी. सीधे कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >