डीएम ने की पंचायती राज कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने बुधवार को पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की. पंचायत सरकार भवन के निर्माण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में कुल 313 पंचायत सरकार भवन के निर्माण किया जाना है.

छपरा. जिलाधिकारी ने बुधवार को पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की. पंचायत सरकार भवन के निर्माण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में कुल 313 पंचायत सरकार भवन के निर्माण किया जाना है. इसमें से 88 पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसमें से 67 पंचायत सरकार भवन क्रियाशील हो चुके हैं. 175 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में जारी है. 33 पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर मुख्य अभियंता को तकनीकी स्वीकृति हेतु भेजा गया है. 17 पंचायतों में स्थानीय जमीन संबंधी समस्या को लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है. जिलाधिकारी ने एक एक कर इन सभी 17 पंचायतों में जमीन से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी ली. इन सभी पंचायतों में जमीन संबंधित स्थानीय समस्या का निराकरण कर उपयुक्त स्थल का प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध कराने का निदेश सभी संबंधित नौ अंचलों के अंचलाधिकारियों को दिया गया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी को भी इन सभी 17 पंचायतों में स्थल भ्रमण कर उपलब्ध कराए गए जमीन की उपयुक्तता को देखते हुये त्वरित निर्णय लेकर कार्य आरंभ कराने का निदेश दिया गया. सभी संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को इन सभी पंचायतों में स्थल से संबंधित समस्या का निराकरण सुनिश्चित कराकर अविलंब कार्य शुरू कराने का निदेश दिया गया. पंचायत सरकार भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं ग्राम पंचायत द्वारा प्राधिकृत एजेंसी के रूप में कराया जा रहा है. सभी संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्यपूर्ण हो चुके पंचायत सरकार भवन को अविलंब पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित करने का निदेश दिया गया ताकि इन सभी पंचायत सरकार भवन को क्रियाशील किया जा सके. निर्माणाधीन सभी पंचायत सरकार भवन का कार्य निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश सभी कार्यकारी एजेंसी को दिया गया. सभी बीपीआरओ को जारी निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुये निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >