सारण में सावन के पहले दिन फूलों और दूधिया रोशनी से सजा शिव मंदिर, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा तरैया

Saran News : सावन के पहले दिन तरैया के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

Saran News : तरैया प्रखंड के तरैया बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर को सावन माह के प्रथम दिन फूलों और दूधिया रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया. गुरुवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया.

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले दिन तरैया बाजार शिव मंदिर, रामबाग स्थित रामेश्वर धाम घंटी बाबा मंदिर, शाहनेवाजपुर शिव मंदिर, गंडार शिव मंदिर, पोखरेड़ा शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और अन्य पूजन सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए.

मध्य रात्रि से ही शुरू हो गई थी तैयारियां

तरैया शिव मंदिर के पुजारी संतोष बाबा, सुधांशु तिवारी, शशि रंजन तिवारी और गुड्डू तिवारी ने बताया कि सावन माह के प्रथम दिन को लेकर मध्य रात्रि से ही मंदिर के गर्भगृह को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा.

पहली सोमवारी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

रामेश्वर धाम घंटी बाबा मंदिर के पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि तरैया क्षेत्र के सैकड़ों शिवभक्त पहले रामेश्वर धाम और तरैया शिव मंदिर की परिक्रमा करेंगे. इसके बाद पानापुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल मथुरा धाम से पवित्र गंगाजल लेकर लौटेंगे और रामेश्वर धाम तथा तरैया शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

भक्तिमय माहौल से गूंजा पूरा क्षेत्र

सावन माह के पहले दिन पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना रहा. मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की.

Also Read : सीवान में शराब के नशे में भैंसुर ने मां और भाभी से की मारपीट, पीड़ित परिवार ने थाने में लगाई गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >