सारण: बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 को लेकर केंद्रीय पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर जोर

सारण में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति विकसित करना था.

Saran News: 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन एवं विद्यालय स्तर पर वैज्ञानिक परियोजनाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय पब्लिक स्कूल (CPS) के सभागार में शिक्षकों का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुआ.

सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. परमेन्द्र रंजन सिंह का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति विकसित करने तथा स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने की आवश्यकता पर बल दिया.

"निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" विषय पर हुआ मंथन

मुख्य अतिथि डॉ. परमेन्द्र रंजन सिंह ने 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने परियोजना निर्माण, शोध पद्धति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है.

विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपशिष्ट प्रबंधन, डॉ. नवीन कुमार ओझा ने ऊर्जा, कुमार मयंक ने जल, वर्षा जल संचयन, पुनर्चक्रण एवं संरक्षण, जितेन्द्र कुमार ने भोजन, कृषि एवं स्वास्थ्य तथा अमित कुमार ने निरंतरता के लिए पारंपरिक ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग विषय पर विस्तृत जानकारी दी.

वहीं यशपाल सिंह ने प्रतिभागियों को विज्ञान परियोजनाओं के प्रभावी प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन प्रक्रिया से अवगत कराया.

शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण के लिए किया गया तैयार

इस अवसर पर साइंस फॉर सोसाइटी, सारण के पदाधिकारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह सहित संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विज्ञान शिक्षक और विज्ञान समन्वयकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस के विभिन्न उपविषयों, परियोजना निर्माण की वैज्ञानिक प्रक्रिया और नवाचार आधारित शिक्षण के प्रति दक्ष बनाना था, ताकि विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विकास कुमार सिंह ने किया.

Also Read : हाजीपुर में चकसिकंदर बाजार से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, कुछ घंटों में बरामद हुई मशीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >