सारण : शादी की नीयत से युवती को भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई, परसा पुलिस ने युवक-युवती को मुजफ्फरपुर से किया बरामद

परसा थाना कांड संख्या 384/26 में दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर से युवक और युवती को बरामद किया गया.

परसा थाना कांड संख्या 384/26 में दर्ज शादी की नीयत से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को बरामद कर लिया. मुजफ्फरपुर जिले की सरैया थाना पुलिस के सहयोग से दोनों को बरामद करने के बाद मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिली सफलता

पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों की शिकायत पर परसा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर परसा पुलिस ने सरैया थाना पुलिस के सहयोग से मुजफ्फरपुर जिले में छापेमारी कर युवक और युवती को बरामद कर लिया.

युवक की हुई पहचान, युवती को सुरक्षित किया गया बरामद

गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी नूर आलम के पुत्र कमरान खान के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ युवती को भी सुरक्षित बरामद कर अपने संरक्षण में लिया.

न्यायालय में पेश, आगे की कार्रवाई जारी

मंगलवार को दोनों की चिकित्सीय जांच एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >