कंप्यूटर संवर्ग कर्मियों का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने को संयुक्त मोर्चे का ऐलान

कंप्यूटर संवर्ग कर्मियों ने राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने के लिए संयुक्त मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है. नई जिला कमेटी का भी गठन हुआ.

Saran News : छपरा के पूजा पैलेस में कंप्यूटर संवर्ग कर्मियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें बीआइटीएमए, बीआइटीएस और डीईओ यूनियन से जुड़े कर्मियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष निलेश कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया.

राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने के लिए संयुक्त मोर्चे का गठन

सम्मेलन में राज्य के सभी कंप्यूटर संवर्ग कर्मियों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने के लिए संयुक्त मोर्चे के गठन का ऐलान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से विभिन्न विभागों में संविदा और आउटसोर्स के नाम पर कंप्यूटर कर्मियों से काम लिया जा रहा है. उन्होंने कर्मियों के हित में सेवा शर्तों में सुधार और स्थायी दर्जे की मांग उठायी.

स्थायी प्रकृति के काम का हवाला देकर उठायी नियमितीकरण की मांग

वक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के मॉडल एम्प्लॉयर से जुड़े निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि कंप्यूटर कर्मियों से कराया जाने वाला काम स्थायी प्रकृति का है. ऐसे में सरकार को इनकी सेवाओं को स्थायी करने की दिशा में पहल करनी चाहिए. सम्मेलन में सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की गयी.

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार कमेटियों के गठन के नाम पर मांगों को टालती रही, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा. उन्होंने सभी कार्यालयों में कार्य ठप करने, जन-आंदोलन चलाने और पटना कूच करने की चेतावनी दी.

नयी जिला कमिटी का हुआ गठन

सम्मेलन में संघ को मजबूत करने के लिए नयी जिला कमिटी का गठन किया गया. नागमणि प्रसाद को जिला अध्यक्ष, जन्मेजय प्रताप सिंह को संरक्षक, निर्भय कुमार निर्मल को संयोजक और ब्रजेश कुमार सिंह को महासचिव चुना गया. संगठन की ओर से आगामी 15 दिनों के भीतर प्रखंड स्तर तक कमिटी का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों से पहुंचे सैकड़ों कार्यपालक सहायकों, आईटी सहायकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया. सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और सभी कंप्यूटर संवर्ग कर्मियों को एक मंच पर लाने पर भी जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >