सारण : 15 अगस्त से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, नहीं तो गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत

Saran Bharat Gas e-KYC : भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।

Saran Bharat Gas e-KYC : भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. पेट्रोलियम मंत्रालय और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के निर्देशानुसार सभी भारत गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य बताया गया है. समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है.

15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना जरूरी

पेट्रोलियम मंत्रालय और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के निर्देशानुसार भारत गैस के सभी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य बताया गया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है.

एजेंसी ने उपभोक्ताओं से की समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील

छपरा स्थित ओम एंटरप्राइजेज भारत गैस के संचालक अभिषेक सिंह ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों पर रोक लगाना तथा एलपीजी वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है.

समय सीमा के बाद बढ़ सकती है परेशानी

अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी निर्धारित समय तक पूरा नहीं होगा, उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने या अन्य उपभोक्ता सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है. उन्होंने उपभोक्ताओं से भीड़ बढ़ने से पहले ही प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी.

ई-केवाईसी के लिए क्या-क्या दस्तावेज जरूरी

ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी भारत गैस वितरक कार्यालय, ओम एंटरप्राइजेज या अधिकृत ई-केवाईसी केंद्र पर जाना होगा. वहां बायोमेट्रिक सत्यापन या ओटीपी के माध्यम से कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

गैस एजेंसियों की उपभोक्ताओं से अपील

भारत गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ई-केवाईसी को केवल औपचारिकता न समझें. समय पर प्रक्रिया पूरी करने से गैस आपूर्ति और अन्य सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी भारत गैस वितरक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : सारण : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परसा, पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >