सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Child playing on roadside dies after being hit by unidentified vehicle

भेल्दी (सारण). भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा चांदपुर ग्रामीण सड़क पर गुरुवार की रात घर के बाहर खेल रहे मासूम को अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सूरज कुमार के तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है. जानकारी के अनुसार मासूम आयुष अपने घर के बाहर सड़क के पास खेल रहा था, तभी पैगा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. इससे वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा. घर के लोग इलाज के लिए भेल्दी निजी क्लिनिक में ले जा रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गयी. पुलिस सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >