सारण: संस्कृत दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, रुद्री पाठ और यक्ष-युधिष्ठिर संवाद ने मोहा मन

सोहम संस्कृत उच्च विद्यालय में संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. रुद्री पाठ, यक्ष-युधिष्ठिर संवाद और संस्कृत वार्तालाप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Soham Sanskrit High School: सोहम संस्कृत उच्च विद्यालय में संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भरत मिश्रा महाविद्यालय, छपरा की प्राचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया. विद्यालय के छात्र गोबिंद मिश्रा ने रुद्री पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

संस्कृत में परिचय और वार्तालाप ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम के दौरान सप्तम वर्ग की छात्रा राजनंदनी और नव्या सिंह ने संस्कृत भाषा में अपना परिचय दिया तथा आपस में वार्तालाप प्रस्तुत किया. छात्र सचिन आनंद गुप्ता ने लक्ष्मी स्तुति प्रस्तुत की.

वहीं छात्र रघुवीर ने सुभाषितों के मंत्रों की प्रस्तुति देकर सभी को आकर्षित किया. छात्रा लवली कुमारी ने यक्ष-युधिष्ठिर संवाद को संस्कृत भाषा में समझाया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की.

संस्कृत शिक्षा के प्रति छात्रों को किया जा रहा प्रेरित

विद्यालय के प्राचार्य नीलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों को संस्कृत शिक्षा की ओर आगे बढ़ने और इस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है. इसमें विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है.

मुख्य अतिथि प्रो. अंबरीश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अच्छा परिचय दिया है. बच्चों को इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए.

शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को किया संबोधित

इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र तिवारी, प्रो. मंजू कुमारी, रानी कुमारी, डॉली, सर्वेश कुमार पद्मनाभ और प्रो. सर्वेश रमन तिवारी ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने संस्कृत भाषा के महत्व और विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >